जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता को गिरफ्तार कर 150 से अधिक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी का खुलासा किया है। आरोपी RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर लोगों से पैसे लेता था, लेकिन राशि पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। शुरुआती जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है।
मामला हेमंत कुमार देवांगन की शिकायत के बाद सामने आया। आरोप है कि आरोपी ने 2022 से 2026 के बीच उनसे 1.21 लाख रुपये लिए, लेकिन पोस्ट ऑफिस खाते में जमा नहीं किए। जांच में पता चला कि आरोपी पासबुक और डायरी में रकम जमा होने की एंट्री कर देता था, जबकि वास्तविक राशि जमा नहीं होती थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल, पासबुक और चेकबुक जब्त किए हैं। BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



