1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार

रायपुर। केंद्र सरकार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G योजना लागू कर रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और आधारभूत विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में योजना का शुभारंभ 2 जुलाई को कबीरधाम जिले के गंडईखुर्द ग्राम पंचायत में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम से जुड़ेंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

You May Also Like

More From Author