छत्तीसगढ़ में 2 RAS अधिकारियों का तबादला, मंत्रालय में नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक आधार पर दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 2016 बैच के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा को संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ के पद से हटाकर मंत्रालय के सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं 2022 बैच के अधिकारी अंशुल वर्मा, जो डिप्टी कलेक्टर कोरिया के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भी मंत्रालय स्थित सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

You May Also Like

More From Author